ओवरलोडिंग पर सख्त पुलिस वसूली गयी जुर्माने की राशि

Published at :03 Aug 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर सख्त पुलिस वसूली गयी जुर्माने की राशि

सिमरी : बुधवार को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने थाना के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर करीब ढाई दर्जन मोटरसाइकिल व ऑटो की गहन जांच पड़ताल कर परिवहन नियमों का पाठ पढ़ाते हुए कागजात व हेलमेट के अभाव वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की. वहीं मोटर साइकिल पर ओवरलोडिंग सवार चालकों […]

विज्ञापन

सिमरी : बुधवार को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने थाना के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर करीब ढाई दर्जन मोटरसाइकिल व ऑटो की गहन जांच पड़ताल कर परिवहन नियमों का पाठ पढ़ाते हुए कागजात व हेलमेट के अभाव वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की. वहीं मोटर साइकिल पर ओवरलोडिंग सवार चालकों को बीच सड़क पर आपस में कान पकड़वा कर उठक बैठक करवाया और उसके बाद जुर्माना किया.

साथ ही उन्होंने चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों के नेम प्लेट पर प्रेस व पुलिस लिखे शब्दों को टारगेट कर गहन पूछताछ कर संबंधित कागजात की मांग की. उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो प्रेस व पुलिस अपने वाहन पर लिखा कर परिवहन नियमों की अनदेखी करते हैं. वैसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. जबकि उनलोगों का प्रेस व पुलिस से कोई रिश्ता नहीं रहता है. ऑटो चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपनी सीट के अगल-बगल सीट पर यात्री नहीं बैठाये. पकड़े गये, वैसे चालकों को हिदायत देते कान पकड़ कर उठक बैठक कराया गया और

आगे से पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही और बड़ी वाहनों को शहर के अंदर सुबह के नौ बजे से रात्रि के नौ बजे तक मुख्य बाजार से वाहनों के अवाजाही पर पूर्णतः रोक होने और नियम के पालन नहीं करने वाले पर जुर्माना वसूली की बात कही. स्कूली वाहन चालक भी बच्चे को भेड़-बकरी की तरह गाड़ी में बैठाते हैं. वैसे वाहन के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी. चेकिंग के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वाहन चालक इधर उधर का रास्ता तलाशता नजर आये. थानाध्यक्ष ने बताया कि चेकिंग अभियान निरंतर आगे भी चलता रहेगा. वहीं इस वाहन चेकिंग अभियान में अनि मो निजामउद्दीन, अनि अनिल कुमार, एसआई अजित कुमार, एएसआई दिनेश राय मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन