सोंगठी की बढ़ी मांग, हाट-बाजारों में सजने लगी सूखी मछली की दुकानें

Updated:
विज्ञापन
सोंगठी की बढ़ी मांग, हाट-बाजारों में सजने लगी सूखी मछली की दुकानें

सोंगठी की बढ़ी मांग, हाट-बाजारों में सजने लगी सूखी मछली की दुकानें

विज्ञापन

रानीबाग हाट में हर रविवार लगती है खास बाजार, मुंबई-सिलीगुड़ी से आती है मछली सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के हाट-बाजारों में इन दिनों सोंगठी (सूखी मछली) की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मांग बढ़ने से बाजारों की रौनक भी बढ़ गयी है. ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ कस्बे के लोग भी बड़ी संख्या में हाट पहुंचकर सूखी मछली की खरीदारी कर रहे हैं. स्थानीय हाटों में इन दिनों सोंगठी की विभिन्न किस्मों की दुकानें सजी हुई हैं. छोटे से लेकर मध्यम आकार की सूखी मछलियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं. खासकर रानीबाग हाट में हर रविवार को सोंगठी की विशेष दुकानें लगती हैं, जहां सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगती है. यहां बिकने वाली मछलियां मुंबई और सिलीगुड़ी से मंगाई जाती हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता और स्वाद को लेकर ग्राहकों में खास भरोसा बना हुआ है. कीमत की बात करें तो यहां इचना जैसी सूखी मछलियां 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, इसके बावजूद मांग में कोई कमी नहीं है. ग्राहकों का कहना है कि सोंगठी से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी देते हैं, यही वजह है कि लोग इसे बड़े चाव से खरीदते हैं. ग्रामीण इलाकों में कई परिवार इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए स्टॉक कर भी रखते है. वहीं बनमा इटहरी निवासी दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि हर साल इस समय बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस बार मांग कुछ ज्यादा ही है. हाट के दिन सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. सोंगठी का यह कारोबार स्थानीय स्तर पर कई परिवारों के लिए रोजगार का अहम जरिया भी बना हुआ है. इस व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छी आमदनी कर घर परिवार चला रहे है. कुल मिलाकर सिमरी बख्तियारपुर के हाट-बाजारों में सोंगठी का कारोबार इन दिनों चरम पर है, जिससे बाजारों की रौनक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिल रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन