वास्तविक किसान अपना कागजात रखें तैयार, निश्चित मिलेगा कृषि इनपुट योजना का लाभ : विधायक

Updated:
विज्ञापन
वास्तविक किसान अपना कागजात रखें तैयार, निश्चित मिलेगा कृषि इनपुट योजना का लाभ : विधायक

निश्चित मिलेगा कृषि इनपुट योजना का लाभ : विधायक

विज्ञापन

कृषि मंत्री से हुई है बात, प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सहरसा में कृषि इनपुट के लिए भी खुलेगा पोर्टल कृषि इनपुट योजना लिस्ट में सहरसा का नाम रहने के बावजूद ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुला नवहट्टा. बीते दिन आई प्रलयकारी आंधी-तूफान ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी. जिसके बाद सरकार के द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में सर्वे कराकर कृषि इनपुट योजना का लाभ देने की घोषणा की गयी. इसके बाद पिछले दो दिनों से बिहार के 11 जिलों में कृषि पोर्टल पर ऑनलाइन किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं. लेकिन सहरसा का नाम सूची में रहने के बावजूद कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किया गया. जिस पर लोग विभिन्न तरह की टिप्पणी करने लगे एवं किसानों में रोष पैदा हो गया. क्षेत्रीय विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने प्रभात खबर के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निश्चित ही किसानों को कृषि इनपुट योजना का लाभ मिलेगा. कुछ प्रक्रियाएं होती हैं, जो प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर व फिर राज्य स्तर पर की जाती हैं. वह सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित रूप से सहरसा जिले के प्रभावित किसानों को भी कृषि इनपुट योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कृषि विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव से भी फोन पर बात हुई है. कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित ही सहरसा जिले में भी कृषि इनपुट योजना के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जायेगा. विधायक गौतम कृष्ण ने आम लोगों से, किसानों से अपील की है कि वे अपना कागजात निश्चित रूप से तैयार रखें, ताकि पोर्टल पर आवेदन शुरू होने पर आवेदन कर कृषि इनपुट योजना का लाभ ले सकें.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन