7.86 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 12 Apr 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
7.86 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

7.86 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

सहरसा . पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र डॉ कुमार आशीष के निर्देशानुसार सूखा नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को बिहरा थाना पुलिस को मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र भारत सरकार से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहरा वार्ड पांच निवासी त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह, पिता स्व गणेश साह अपने घर के आस-पास दुकानों में अवैध रूप से स्मैक व अन्य नशीली पदार्थ बेचने का कार्य कर करता है. सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक प्रभावी कार्रवाई के लिए बिहरा पुलिस टीम ने बिहरा वार्ड पांच स्थित त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह के घर के पास छापेमारी के लिए निकली. इस क्रम में लौकही जाने वाली सड़क मार्ग गणेश मंदिर के पास पहुंचा तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया. जिसे सशस्त्र बल द्वारा तत्पारता दिखाते भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह बताया. पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत जमा तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. जिसे जब्ती सूची बनाते हुए जब्त कर गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बिहरा थाना में विभिन्न धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में पुनि सह थानाध्यक्ष बिहरा थाना शशि कुमार राणा, पुअनि बिहरा थाना राजु कुमार, सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन