सहरसा पुलिस का 24 घंटे में बड़ा ऑपरेशन, 32 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और कोरेक्स सिरप जब्त

फोटो - सहरसा - एसपी विक्रम सिहाग | Prabhat Khabar Network
सहरसा पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 32 अभियुक्तों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब और प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप भी जब्त किया गया है.
Saharsa News: सहरसा पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस अभियान में चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, मद्यनिषेध और अन्य मामलों में आरोपितों को पकड़ा गया. पुलिस ने 80 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप और कुल 161.655 लीटर शराब भी बरामद की. साथ ही 96 वारंट और 63 समन का निष्पादन कर एक कुर्की की कार्रवाई भी की गई. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चौकीदारी परेड आयोजित कर चौकीदारों को अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए.
चौकीदारी परेड के साथ शुरू हुआ विशेष अभियान
रविवार को सहरसा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चौकीदारी परेड आयोजित की गई.
इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधियों की सूचना समय पर थाना को देने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए.
विभिन्न मामलों में पांच प्रमुख गिरफ्तारियां
विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई आरोपितों को गिरफ्तार किया.
सलखुआ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गोशपुर वार्ड संख्या 6 निवासी मोहन सिंह पासवान को गिरफ्तार किया.
सदर थाना पुलिस ने चोरी के दूसरे मामले में सुलिंदाबाद वार्ड संख्या 44 निवासी मो अफजल को पकड़ा.
बिहरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में लक्ष्मीनिया निवासी सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया.
सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दुघैला निवासी गोपाल कुमार को दबोचा.
बसनही थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बलेठा निवासी प्रह्लाद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी.
बिहरा थाना ने बरामद किया 80 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप
बिहरा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 80 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किया.
पुलिस ने बरामद सिरप को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
32 अभियुक्त गिरफ्तार, 96 वारंट का निष्पादन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 32 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए.
इनमें 13 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि 19 अभियुक्तों को रिकॉल पर मुक्त किया गया.
अभियान के दौरान 96 वारंट और 63 समन का निष्पादन किया गया. इसके अलावा एक कुर्की की कार्रवाई भी की गई.
161.655 लीटर शराब और अन्य सामान भी जब्त
पुलिस ने अभियान के दौरान 127.155 लीटर विदेशी शराब और 34.500 लीटर देशी शराब, यानी कुल 161.655 लीटर शराब बरामद की.
इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में तीन, मद्यनिषेध अधिनियम के तहत तीन, चोरी के मामलों में दो, आर्म्स एक्ट में दो, धोखाधड़ी में एक, हत्या के प्रयास में एक और दहेज अधिनियम के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.
वाहन जांच अभियान के दौरान 7,000 रुपये शमन शुल्क की वसूली की गई. साथ ही एक ई-रिक्शा, तीन बैटरी, एक सीएनजी टेंपो और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
Saharsa News: अपराध नियंत्रण और शराबबंदी पर रहेगा फोकस
पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित वारंटों के निष्पादन, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है.
Also Read: TRE-4 के लिए BPSC को भेजा गया प्रस्ताव हुआ वापस, क्या अब होगा आंदोलन? शोभा अहोतकर से लगाई उम्मीद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अंजन आर्यन सिंह
पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. अब तक लगातार सहरसा से क्राइम और स्वास्थ्य की खबरें संकलित करता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










