राज्यरानी का एसी खराब, यात्री परेशान

सहरसा : राज्यरानी एक्सप्रेस के धमारा हादसे के बाद से उसके बोगियों के रख रखाव में लापरवाही बरती जा रही है. शुक्रवार देर शाम पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार में एयर कंडीशन का एक संयंत्र बंद होने के कारण पूरी कुलिंग नहीं होने से यात्री हलकान रहे. टीटीइ डी राय ने जानकारी देते हुए […]
सहरसा : राज्यरानी एक्सप्रेस के धमारा हादसे के बाद से उसके बोगियों के रख रखाव में लापरवाही बरती जा रही है. शुक्रवार देर शाम पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार में एयर कंडीशन का एक संयंत्र बंद होने के कारण पूरी कुलिंग नहीं होने से यात्री हलकान रहे. टीटीइ डी राय ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की असुविधा को देखते हुए कई बार शिकायत दर्ज करायी गयी है, लेकिन हर दूसरे दिन यह जवाब मिलता है कि कुलिंग संयंत्र ठीक कर दिया गया है.
अब शिकायत नहीं होगी. मेंटेनेंस कर्मी योगेंद्र ने बताया कि वे कुलिंग संयंत्र को मेनुअल मोड पर डाल कर मैक्सिम कुलिंग की कोशिश करते हैं, लेकिन बोगी के एक भाग एयर कंडिशनर ठीक करवाने के बावजूद अपनी पूरी क्षमता से भी काम नहीं कर पाता है. यात्री बताते हैं कि पटना से चलने के बाद से ही टीटीइ को कई अभद्र टिप्पणियां और शिकायत की धमकी मिलने लगती है. शुक्रवार को भी अशोभनीय हरकत होने पर टीटीइ गार्ड के पास गया. लेकिन नतीजा सिफर रहा और बेगूसराय उतरने वालों ने भला-बुरा कहा. कोच में यात्रियों के टिकट की भी जांच नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










