यात्री बस ने बच्ची को कुचला, मौत

सहरसा : शनिवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित पटुआहा में यात्री बस ने सड़क पार कर रही एक बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार एनएच 106 पर पटुआहा गांव के सुशील यादव की पुत्री महजी (10 वर्ष) सड़क पार कर रही […]
सहरसा : शनिवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित पटुआहा में यात्री बस ने सड़क पार कर रही एक बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार एनएच 106 पर पटुआहा गांव के सुशील यादव की पुत्री महजी (10 वर्ष) सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान मधेपुरा की ओर से आ रही एक बस ने उसे रौंद दिया.
घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गयी. जब तक लोग कुछ समझते तब तक चालक बस को लेकर फरार हो गया था. खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी. इधर, बेटी की मौत के बाद परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










