पूजा की रौनक को मौसम कर सकता है खराब

Published at :10 Oct 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा की रौनक को मौसम कर सकता है खराब

सासाराम शहर : शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने शहर के पूजा पंडालों के रौनक को फीका कर दिया. उसके बाद रविवार की सुबह में रिमझिम बारिश ने कुछ देर तक परेशान किया. इसके बावजूद भक्तों की आस्था में कमी नहीं आई. सुबह से ही भक्तों का रेला पंडालों की ओर जाना शुरू हो […]

विज्ञापन

सासाराम शहर : शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने शहर के पूजा पंडालों के रौनक को फीका कर दिया. उसके बाद रविवार की सुबह में रिमझिम बारिश ने कुछ देर तक परेशान किया. इसके बावजूद भक्तों की आस्था में कमी नहीं आई. सुबह से ही भक्तों का रेला पंडालों की ओर जाना शुरू हो गया था.

रविवार को उमड़ घुमड़ रहे बादलों से पूजा समितियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें झलकने लगीं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग व बिहार कृषि विष्वविद्यालय सबौर से प्राप्त मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक 8 से 12 अक्तूबर के बीच प्रतिदिन छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन