बिहार में शादी के नाम पर लड़की का सौदा, डेढ़ लाख में बिकने वाली थी दुल्हन, दूल्हा समेत 7 गिरफ्तार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Apr 2026 7:07 PM

विज्ञापन

एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: रोहतास में डेढ़ लाख रुपये में एक लड़की की जबरन शादी कर सौदा करने की कोशिश नाकाम हो गई. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दूल्हा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मासूम लड़की की शादी के नाम पर सौदेबाजी की जा रही थी. डेढ़ लाख रुपये में दुल्हन को बेचने की तैयारी चल रही थी, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से यह बड़ा अपराध टल गया. इस मामले में दूल्हा, उसके पिता समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

शिव मैरेज हॉल में चल रहा था सौदे का खेल

घटना बिक्रमगंज के शिव मैरेज हॉल की है, जहां मंगलवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया. गिरफ्तार लोगों में मध्य प्रदेश के चार और रोहतास जिले के तीन बिचौलिये शामिल हैं. पुलिस ने मौके से 1.20 लाख रुपये नकद, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, श्रृंगार का सामान और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

बक्सर की लड़की को बनाया जा रहा था शिकार

पीड़िता की मां ने बक्सर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र से आकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि शादी के नाम पर उन्हें शिव मैरेज हॉल बुलाया गया था. वहां पहुंचने पर कुछ लोगों ने उनकी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के एक युवक से कराने की बात कही.

पसंद नहीं आया दूल्हा, तो शुरू हुआ लालच

मां के अनुसार, जब उन्हें लड़का पसंद नहीं आया और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया, तो बिचौलियों ने उन्हें 1.50 लाख रुपये देने का लालच दिया. इसके बावजूद जब उन्होंने मना किया, तो उन पर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया जाने लगा.

संदेह हुआ तो पुलिस को किया फोन

स्थिति को भांपते हुए लड़की की मां को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कौन-कौन हुए गिरफ्तार?

पुलिस ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से आए दूल्हा कमल चौहान, उसके पिता शंकर लाल चौहान और अन्य दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया. साथ ही रोहतास के तीन स्थानीय बिचौलियों को भी पकड़ा गया, जो इस पूरे सौदे को अंजाम देने में शामिल थे.

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि यह मामला मानव तस्करी और जबरन शादी से जुड़ा है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Also Read: भागलपुर में स्कूल जा रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, एक छात्रा की मौत, दो की स्थिति गंभीर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन