खान सर ने कहा- जो मुझे जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है, दो आधार कार्ड के आरोपों पर भी दी सफाई

Updated:
विज्ञापन

फैजल खान की फाइल फोटो

Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद के बीच खान सर उर्फ फैजल खान का नया बयान सुर्खियों में है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि मेरी शादी हो चुकी है, जो मुझे जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है. इसके साथ ही उन्होंने फायरिंग, नकद भुगतान और अपने नाम से जुड़े आरोपों पर भी सफाई दी.

विज्ञापन

Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद की जांच के बीच खान सर उर्फ फैजल खान का एक नया बयान चर्चा में है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने पहली बार अपने नाम और पहचान को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को उन्होंने पढ़ाया है, उनके लिए वह आज भी खान सर हैं और आगे भी खान सर ही रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी शादी हो चुकी है. ससुराल वाले मुझे फैजल खान कहते हैं. जो मुझे जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोर्ट से मिली राहत का भी किया जिक्र

फैजल खान ने कहा कि हाल ही में उन्हें, उनके बॉडीगार्ड और तीन स्टाफ को अदालत से राहत मिली है. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उनके खिलाफ 'नो कोर्सिव एक्शन' का आदेश दिया है. इसका मतलब है कि पुलिस फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती. अग्रिम जमानत भी मिल गई है.

उन्होंने कहा कि यह किसी प्रभाव का नहीं, बल्कि कानून की प्रक्रिया का मामला है. उनका कहना था कि उन्होंने किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नहीं किया है और उनका मामला राज्य सरकार से जुड़ा है.

2 जून की घटना पर क्या बोले?

2 जून को हुई विवादित घटना पर भी फैजल खान ने अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि उनके कैंपस का गार्ड चुनचुन 15 से 20 लोगों से घिर गया था और उसकी पिटाई की जा रही थी. उसे बचाने के लिए उनके लोग पहुंचे.

उन्होंने कहा कि उनके बॉडीगार्ड ने चुनचुन की जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय उन्हें फायरिंग की जानकारी नहीं थी. बाद में जब पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज आया, तब उन्हें पूरी जानकारी मिली.

फायरिंग को लेकर उठ रहे सवाल

फायरिंग को लेकर फैजल खान का यह बयान सवालों के घेरे में भी है. आलोचकों का कहना है कि शुरुआती दौर में उन्होंने फायरिंग की बात स्वीकार नहीं की थी. बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि बॉडीगार्ड ने गार्ड की जान बचाने के लिए गोली चलाई थी.

यही वजह है कि इस मामले को लेकर अब भी कई सवाल उठ रहे हैं और जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं.

दो आधार कार्ड और अमित सिंह नाम पर जवाब

दो आधार कार्ड और अमित सिंह नाम इस्तेमाल करने के आरोपों को फैजल खान ने पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह बेबुनियाद आरोप हैं. उनके मुताबिक, कभी-कभी होटल या कमरा लेने के दौरान उन्होंने अमित सिंह नाम बताया था, लेकिन दो आधार कार्ड होने की बात पूरी तरह गलत है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी सफलता से परेशान हैं और इसी वजह से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

'10 से 15 शिक्षक ही लगातार विरोध कर रहे'

शिक्षकों से विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक उनके विरोधी नहीं हैं. उनके मुताबिक, केवल 10 से 15 लोग ही लगातार विरोध कर रहे हैं.

कोचिंग और अस्पताल में सिर्फ कैश लेने के आरोपों पर भी उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत फीस ऑनलाइन ली जाती है. कैश केवल उन ग्रामीण छात्रों से लिया जाता है, जिनके पास डिजिटल भुगतान की सुविधा नहीं होती.

पाकिस्तान भागने और टीवी विवाद पर प्रतिक्रिया

फैजल खान ने पाकिस्तान भागने की चर्चाओं को पूरी तरह अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं है. एक टीवी चैनल द्वारा उनके घर की तस्वीरें दिखाने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उनका कहना था कि इससे उनकी निजता का उल्लंघन हुआ.

फिलहाल पटना कोचिंग विवाद की जांच जारी है. इस बीच फैजल खान का "जो मुझे जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है" वाला बयान सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

Also Read: क्या हमने कहा था कि कमर में पिस्टल लेकर घूमो? कोचिंग विवाद पर पहली बार बोले खान सर, प्रिंस यादव को लेकर किए ये दावे



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन