क्या हमने कहा था कि कमर में पिस्टल लेकर घूमो? कोचिंग विवाद पर पहली बार बोले खान सर, प्रिंस यादव को लेकर किए ये दावे

Updated:
विज्ञापन
फैजल खान और प्रिंस यादव की तस्वीर

फैजल खान और प्रिंस यादव की तस्वीर

Khan Sir Coaching Controversy: कोचिंग फायरिंग विवाद पर खान सर ने पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव को लेकर कई दावे किए और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा.

विज्ञापन

Khan Sir Coaching Controversy: पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग विवाद पर खान सर ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत और पूरे विवाद के बारे में बात की है. खान सर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है.

'क्या हमने उसे नेपाल भेजा था?'

पॉडकास्ट में खान सर से पूछा गया कि रौशन आनंद का आरोप है कि 2 जून की घटना के बाद उनके बयान की वजह से प्रिंस यादव नेपाल गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. इस पर खान सर ने साफ कहा कि यह आरोप गलत है.

उन्होंने कहा कि क्या हमने उसे नेपाल भेजा था? क्या हमने कहा था कि किसी का अपहरण करो, कमर में पिस्टल लेकर घूमो या रंगदारी मांगो? हमने ऐसा कुछ नहीं कहा.

प्रिंस यादव पर लगाए गंभीर आरोप

खान सर ने दावा किया कि प्रिंस यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे. उनके अनुसार, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. उन्होंने कहा कि इन्हीं मामलों के दबाव में वह नेपाल गया था.

पॉडकास्ट के दौरान फैजल खान ने अपने दावों के समर्थन में कुछ FIR की कॉपी भी लाए थे.

'मुझे बेवजह दोषी बनाया जा रहा'

जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि किसी मृत व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाना क्या सही है, तो खान सर ने कहा कि वह केवल जांच से जुड़ी बातों का जिक्र कर रहे हैं. उनका कहना था कि बिना किसी आधार के उन्हें पूरे मामले का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

क्या है पूरा कोचिंग फायरिंग विवाद?

2 जून 2026 की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर 15 से 20 लोगों ने हमला किया. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ हुई. एक सुरक्षा गार्ड की पिटाई भी की गई. इसके बाद खान सर के गार्डों ने हवा में फायरिंग की, जिससे मामला और बढ़ गया.

खान सर ने इस हमले के पीछे प्रतिद्वंद्वी ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का हाथ होने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में बदला केस का रुख

शुरुआत में पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया था. लेकिन बाद में वीडियो सामने आने के बाद खान सर के सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया गया. 4 जून को खान सर और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई.

इसी दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसके बाद रौशन आनंद को जमानत मिली. उन्होंने खान सर पर अपने भाई की हत्या कराने का आरोप लगाया.

कोर्ट में विचाराधीन है मामला

खान सर को 9 जून को अंतरिम अग्रिम जमानत मिली थी, जिसे बाद में कई बार बढ़ाया गया. 13 जुलाई 2026 को पटना सेशंस कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी. वहीं, उनके दोनों सुरक्षा गार्डों को भी नियमित जमानत मिल चुकी है. फिलहाल यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है. दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं और मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Also Read: AI की राह पर बिहार: सीएम सम्राट की मौजूदगी में दो कंपनियों से करार, सरकार ने गूगल से भी की बातचीत



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन