बिहार में सफर होगा महंगा: 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, सरकार ने शुरू की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

अब बिहार के पुलों से गुजरने पर ढीली होगी जेब

Bihar Road Bridges Toll Tax: बिहार में अब सड़कों और पुलों से गुजरना महंगा होने वाला है. राज्य सरकार 55 स्टेट हाइवे और 47 बड़े पुलों पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है. इसके लिए 30.95 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे ट्रैफिक सर्वे और फास्टैग वाले टोल प्लाजा बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar Road Bridges Toll Tax: बिहार सरकार राज्य की प्रमुख सड़कों और पुलों से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूलने की तैयारी कर रही है. इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक सलाहकार कंपनी की मदद ली जाएगी. सरकार ने सलाहकार की सेवाओं और टोल व्यवस्था तैयार करने के लिए 30.95 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले चरण में 47 पुल और 55 हाईवे

टोल व्यवस्था के लिए पहले चरण में 47 बड़े पुल और 55 राज्य उच्च पथों को चुना गया है. इसमें 250 मीटर से ज्यादा लंबे पुल भी शामिल होंगे. इन सड़कों और पुलों पर वाहनों की आवाजाही के आधार पर आगे की व्यवस्था तैयार की जाएगी.

पहले होगी वाहनों की गिनती

टोल शुरू करने से पहले इन सड़कों और पुलों पर ट्रैफिक का सर्वे कराया जाएगा. इसमें यह पता लगाया जाएगा कि रोज कितने वाहन गुजर रहे हैं. साथ ही वाहनों के आने और जाने की दिशा की भी जानकारी जुटाई जाएगी.

टोल प्लाजा के लिए तय होगी जगह

सर्वे के बाद हर सड़क और पुल पर टोल प्लाजा बनाने के लिए सही जगह तय की जाएगी. वाहनों की संख्या और सड़क पर मौजूद लेन के हिसाब से टोल प्लाजा की व्यवस्था तैयार होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फास्टैग से होगी टोल वसूली

टोल वसूली को आसान बनाने के लिए फास्टैग की सुविधा भी लगाई जाएगी. इसके लिए जरूरी मशीन और सॉफ्टवेयर लगाए जाएंगे. यानी टोल व्यवस्था में डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी शामिल होगी.

तैयारी पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन

सड़कों और पुलों पर टोल शुरू करने से पहले सर्वे, टोल प्लाजा की जगह तय करने और जरूरी सिस्टम लगाने समेत सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी. इसके बाद टोल वसूलने वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन