पटना समेत बिहार के 19 जिलों में हैवी रेन और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है. पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानें आपके जिले में क्या है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली. रातभर ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया.

आज कई जिलों में अलर्ट

रविवार सुबह पश्चिम चंपारण के बगहा में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 19 जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी
IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

आकाशीय बिजली और तेज हवा का भी खतरा

बारिश के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे तक बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है.

अगले सात दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद भी पूरे सप्ताह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.

गया, नवादा, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, रोहतास और औरंगाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई तक बिहार में 206.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक 371.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी.

यानी इस बार अब तक राज्य में करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है.

पटना का मौसम अगले चार दिन ऐसा रहेगा

पटना में अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है.

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के बावजूद उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं है.

मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही खेती और सिंचाई से जुड़े काम करें. जिन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहां खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था पहले से कर लें.

साथ ही खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और तेज हवा के दौरान बिजली के खंभों, कमजोर पेड़ों और बड़े होर्डिंग्स से दूरी बनाए रखें.

Also Read: पटना में शुरू हुई हेलीकॉप्टर जॉय राइड, 1200 फीट की ऊंचाई से देखें शहर का शानदार नजारा, जानें कैसे करें बुकिंग



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन