मां के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

राजपुर रोहतास : शनिवार की शाम मां शेरावाली का पट खुलते ही क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों मे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है़ दर्शन व पूजन के लिये देर रात तक भक्त मंदिरों व पंडालों में आते रहे़ क्षेत्र मे राजपुर, अमाडी़, मंगरवलिया, पडरिया, हब्बूपुर, कपसिया, राजनडिह समेत कई अन्य जगहों पर […]
राजपुर रोहतास : शनिवार की शाम मां शेरावाली का पट खुलते ही क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों मे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है़ दर्शन व पूजन के लिये देर रात तक भक्त मंदिरों व पंडालों में आते रहे़ क्षेत्र मे राजपुर, अमाडी़, मंगरवलिया, पडरिया, हब्बूपुर, कपसिया, राजनडिह समेत कई अन्य जगहों पर दशहरा पूजा के लिये पंडालों का निर्माण हुआ है.
राजपुर में पहली बार कचहरी मोड़ पर पूजा कमिटी द्वारा विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है. यहां माता रानी के दर्शन के लिये रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा. साथ ही नोखा रोड में बने मातारानी के पूजा पंडाल में भी भक्तों की भीड़ लगी रही. चौक पर मंदिर मे मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा के दर्शन व पूजन के लिये महिलाओं की भीड़ शनिवार की शाम से जुटी है. भक्तों की सुविधा व असमाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस व प्रशासन काफी चौकस है.
क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हो रही है. प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण राज केतन व थानाधयक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व एक समुदाय के झंडे को जलाये जाने की घटना के बाद रविवार को जिलाधिकारी व एसपी यहां पहुंचे और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. पूजा कमिटी के सदस्यों ने लोगों से शान्तिपूर्वक माहौल में पूजा पंडालो मे दर्शन व पूजन करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










