बाजार में आयी सुस्ती असर. बारिश से खरीदार दुबके

Published at :09 Oct 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में आयी सुस्ती असर. बारिश से खरीदार दुबके

डेहरी सदर : शनिवार सुबह से हो रही बारिश से जहां किसान फसलों के लिए सोना मान रहे है. वहीं, दुकानदारों की चिंता सताने लगी है. दशहरा व मुहर्रम को ले कर दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं बारिश होने से एक्का-दुक्का ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदारों को धंधा मंदा दिखने लगा […]

विज्ञापन

डेहरी सदर : शनिवार सुबह से हो रही बारिश से जहां किसान फसलों के लिए सोना मान रहे है. वहीं, दुकानदारों की चिंता सताने लगी है. दशहरा व मुहर्रम को ले कर दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं बारिश होने से एक्का-दुक्का ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदारों को धंधा मंदा दिखने लगा है. शहर में रेडिमेड, साड़ियों व जूतों चप्पल की दुकानों पर सुबह से रात तक ग्राहकों का भीड़ लगा रहता था. वहीं, बारिश की वजह से ग्राहक नहीं दिख रहे हैं.

कई दुकानदारों काे चिंता सताने लगी है कि कहीं माल फंस ने जाये. अब दुकान भी मौसम में सुधार होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि त्योहार के लिए मंगाये गये कपड़ों की बिक्री हो जाये.

बोले दुकानदार : लाइफ स्टाइल रेडियो कपड़ा दुकान के मालिक गोविंद कुमार ने बताया कि असमय बारिश होने से त्योहार में धंधा मंदा हो गया है. बारिश के वजह से ग्राहक दुकान में नहीं पहुंच रहे है. डायमंड शु के मालिक रिंकू ने बताया कि त्योहार को ले कर लाखों रुपये लागत से फैंसी आइटम मंगाया था. लेकिन, बारिश के वजह से सब फीका पड़ गया. हिंद वस्त्रालय के मालिक अनवर आलम ने बताया कि बारिश के वजह से एका-दुक्का ग्राहक आ रहे हैं. इससे व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. संगम शु के मालिक पिंकु कुमार ने बताया कि बारिश के वजह से बिक्री पर असर पड़ रहा है. इसके करण ग्राहक नहीं पहुंच रहे है. बिक्री नहीं होने से माल फंसने का भय सताने लगा है.
दुकानदारों को सताने लगी चिंता
ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन