अंचल कार्यालय के चालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर. अंचल कार्यालय सासाराम के चालक की अज्ञात बीमारी से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, चालक अजीत कुमार राय गांव खखड़वा निवासी अंचल पदाधिकारी के आवास में सोता था. मंगलवार की रात खाना खा कर सो गया. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. सीओ संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की अहले […]
विज्ञापन
सासाराम नगर. अंचल कार्यालय सासाराम के चालक की अज्ञात बीमारी से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, चालक अजीत कुमार राय गांव खखड़वा निवासी अंचल पदाधिकारी के आवास में सोता था. मंगलवार की रात खाना खा कर सो गया. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी.
सीओ संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह जब मेरी नींद खुली तो देखा चालक अपने बेड पर छटपटा रहा था. तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस की सूचना परिजनों को दी गयी. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि मृतक अनुबंध पर अंचल कार्यालय में चालक था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इसकी मौत किस बीमारी से हुई है. शव उसके भाई शशिकांत राय को सुपुर्द कर दिया गया.
अज्ञात अधेड़ की गयी जान : सासाराम नगर. सदर अस्पताल में पांच दिनों से इलाजरत घायल अधेड़ की बुधवार को मौत हो गयी. गत सप्ताह इस अधेड़ को घायल अवस्था में किसी ने सदर अस्पताल पहुंचाया था. संभवतः अधेड़ सड़क दुर्घटना में घायल हुआ होगा. अस्पतालकर्मी लगातार इलाज कर रहे थे. स्थिति में सुधार नहीं हुआ. मॉडल थानाध्यक्ष मो इरशाद ने बताया कि उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










