15 दिनों में चालू करायें जलमीनार : चंद्रिका

Published at :29 Sep 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों में चालू करायें जलमीनार : चंद्रिका

जिला प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री की बैठक में पीएचइडी को दिया निर्देश कहा-उद्योग भवन निर्माण के लिए शीघ्र उपलब्ध होगी भूमि सासाराम ऑफिस : पीएचइडी जिले के सभी जलमीनारों की मरम्मती करा कर उसे 15 दिनों में चालू कराये. ये बातें परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका राय ने बुधवार को डीआरडीए […]

विज्ञापन
जिला प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री की बैठक में पीएचइडी को दिया निर्देश
कहा-उद्योग भवन निर्माण के लिए शीघ्र उपलब्ध होगी भूमि
सासाराम ऑफिस : पीएचइडी जिले के सभी जलमीनारों की मरम्मती करा कर उसे 15 दिनों में चालू कराये. ये बातें परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका राय ने बुधवार को डीआरडीए सभागार में 20 सूत्री की बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता पीएचइडी जलमीनारों की मरम्मती में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें.
प्रभारी मंत्री ने बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की. उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए जहां भूमि विवाद है, वहां बीइओ स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ स्थल भ्रमण कर विवाद का समाधान करायें. उन्होंने कहा कि उद्योग भवन का निर्माण कराने के लिए शीघ्र ही भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी. सात निश्चय के अंतर्गत कार्यक्रम निर्धारित किये गये थे. उसे क्रमशः लागू किया जा रहा है.
सरकार द्वारा मद्यनिषेध का कार्यक्रम चलाया गया है. उसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है. पहले जो खर्च शराब के ऊपर लोगों द्वारा किया जा रहा था. अब तो पैसे उनके जीवन यापन के दैनिक खर्चे पर किया जा रहा है. उन्होंने निर्देश दिया कि सदस्यों द्वारा सूचित किया गया है कि प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री की बैठक में शिथिलता बरती जाती है व यह भी होता है कि बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रायः उपस्थित नहीं होते हैं. वैसे बीडीओ 20 सूत्री बैठक समय से कराना सुनिश्चित करेंगे. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उक्त बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी अपने संबंधित प्रखंडों का अनुश्रवण करेंगे. गव्य पदाधिकारी विभाग द्वारा वितरित किये जाने वाले चूजे (मुरगी) का वितरण सूची सदस्यों को उपलब्ध करायें.
बैठक में डेहरी नगर स्टेडियम निर्माण की मांग, सदस्यों द्वारा की गयी. इस के संदर्भ में प्रभारी मंत्री ने सीओ डेहरी व एसडीओ डेहरी को भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सासाराम शहर के जिन गलियों में खुले तार जिनकी ऊंचाई कम है उनको ठीक किया जाये, ताकि जिससे कोई दुर्घटना न हो. विभिन्न गांवों में जहां ट्रांसफॉर्मर जल गये है.
उन को जल्द बदला जाय. सासाराम शहर को जाम से मुक्त करने के लिए संबंधित पथ प्रमंडल विभाग व नगर पर्षद सासाराम विकल्प ढूंढे तथा उस पर कार्य योजना बनाये. सिविल सर्जन ने सदन को बताया कि प्रखंडों में एंटी रैबिज एवं ऐंटी वेनम का इंजेक्शन उपलब्ध करा दी गयी है. मौके पर डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, अपर समाहर्ता ओम प्रकाश पाल, विशेष कार्य पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी 20 सूत्री सदस्य, जन प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन