फर्जी दस्तावेज पर हो रही जमीन की खरीद-बिक्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी अंचल के दहाउर गांव की 3.76 डिसमिल भूमि की चकबंदी में हेरा-फेरी की आशंका भारतीय किसान संघ ने की डीएम से कागजात की हेरा-फेरी की जांच कर कार्रवाई करने की मांग सासाराम कार्यालय. डेहरी अंचल के दहाउर गांव में भू-माफियाओं द्वारा फर्जी कागजात बना भूमि की खरीद-फरोख्त करने की शिकायत भारतीय किसान संघ ने […]
विज्ञापन
डेहरी अंचल के दहाउर गांव की 3.76 डिसमिल भूमि की चकबंदी में हेरा-फेरी की आशंका
भारतीय किसान संघ ने की डीएम से कागजात की हेरा-फेरी की जांच कर कार्रवाई करने की मांग
सासाराम कार्यालय. डेहरी अंचल के दहाउर गांव में भू-माफियाओं द्वारा फर्जी कागजात बना भूमि की खरीद-फरोख्त करने की शिकायत भारतीय किसान संघ ने डीएम से की है़ अपने पत्र में संघ ने कहा है कि फोरलेन सड़क के किनारे की 3.76 डिसमिल जमीन कुछ अज्ञात लोगों के नाम चकबंदी में चढ़ा दिया गया है.
चकबंदी के आधार पर वर्ष 2012-13 में अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की मिली भगत से पंजी को फाड़ कर जमाबंदी कायम कर दिया गया है. अब जबकि फोरलेन के किनारे की जमीन महंगी हो गयी है, तो उक्त जमीन का पावर ऑफ एटर्नी लेकर कुछ दबंग लोग जमीन दखल की कार्रवाई करने की कोशिश करने लगे हैं.
संघ के महेंद्र प्रताप सिंह, राम पूजन सिंह, रामनाथ यादव, प्रमोद सिंह, कामेश्वर यादव, शिवपूजन यादव आदि ने हस्ताक्षरित आवेदन में कहा है कि बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के अंचल कार्यालय द्वारा भूमि की पंजी में हेरफेर करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. भू-माफियाओं को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि, आम जन सुकून से रह सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










