डीएसओ की पत्नी की जमानत याचिका खारिज

Published at :29 Sep 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसओ की पत्नी की जमानत याचिका खारिज

सासाराम कोर्ट : चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की अदालत ने दिवंगत डीएसओ की पत्नी बेबी देवी की जमानत याचिका खारिज कर दिया. गौरतलब है कि प्रार्थनी बेबी देवी मॉडल थाना कांड संख्या 900/2016 में अारोपित है. उन पर पति अविनाश कुमार तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी रोहतास को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित […]

विज्ञापन
सासाराम कोर्ट : चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की अदालत ने दिवंगत डीएसओ की पत्नी बेबी देवी की जमानत याचिका खारिज कर दिया. गौरतलब है कि प्रार्थनी बेबी देवी मॉडल थाना कांड संख्या 900/2016 में अारोपित है. उन पर पति अविनाश कुमार तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी रोहतास को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप है.
उन्हें पहले ही उनके पटना स्थित निवास से गिरफ्तार किया जा चुका था. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोहतास द्वारा छह सितंबर 2016 को जमानत याचिका खारिज हो चुका था. तदोपरांत बेबी देवी की ओर से सत्र न्यायालय में नियमित जमानत की याचिका संख्या-1071/16 दाखिल किया गया था. जिसे सत्र न्यायालय द्वारा आज नामंजूर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन