ईश्वरचंद विद्यासागर की जयंती समारोह पूर्वक मनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

सेविकाएं अब मोबाइल एप से सौंपेंगी रिपोर्ट सासाराम शहर : आंगनबाड़ी के सेविका भी होगीं हाइटेक. आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े रिपोर्ट को वे मोबाइल एप के माध्यम से विभागीय अधिकारी को सौपेंगीं. को सौंपेंगी. स्थानीय ओझा टाउन हॉल में आइसीडीएस के तहत होने वाले आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को […]
विज्ञापन
सेविकाएं अब मोबाइल एप से सौंपेंगी रिपोर्ट
सासाराम शहर : आंगनबाड़ी के सेविका भी होगीं हाइटेक. आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े रिपोर्ट को वे मोबाइल एप के माध्यम से विभागीय अधिकारी को सौपेंगीं. को सौंपेंगी. स्थानीय ओझा टाउन हॉल में आइसीडीएस के तहत होने वाले आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी संजय कुमार ने किया. प्रशिक्षकों ने पर्यवेक्षिकाओं को इंटरपर्सनल कम्यूनिकेशन का टिप्स दिया. कहा कि इंटरपर्सनल कम्यूनिकेशन के तहत लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जा सकता है. प्रशिक्षकों ने बताया कि पहले दिन मुख्य रूप से पर्यवेक्षिकाओं को व्यवहार परिवर्तन का गुर बतलाया गया.
आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर नौनिहालों के अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी करेंगी. प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर अपने प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल एप से रिपोर्टिंग करने कर टिप्स देंगी. इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को मोबाइल कुंजी दी गई है. शिविर में प्रत्येक प्रखंड से दो-दो आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका प्रशिक्षण ले रही है. प्रशिक्षण देने वालों में ललित किशोर, मुकुल कुमार, चंदन कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










