अघोरेश्वर भगवान राम का जन्मोत्सव मना

Published at :10 Sep 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
अघोरेश्वर भगवान राम का जन्मोत्सव मना

एबीआर में उनकी तसवीर का हुआ अनावरण सासाराम (शहर) : सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अघोरेश्वर भगवान राम का जन्मोत्सव एबीआर में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में अघोरेश्वर भगवान राम के महत्वपूर्ण संदेशों पर चर्चा की गयी. उनके संदेशों पर चर्चा करते हुए विद्यालय सचिव पृथ्वीपाल सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त आधुनिक […]

विज्ञापन
एबीआर में उनकी तसवीर का हुआ अनावरण
सासाराम (शहर) : सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अघोरेश्वर भगवान राम का जन्मोत्सव एबीआर में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में अघोरेश्वर भगवान राम के महत्वपूर्ण संदेशों पर चर्चा की गयी. उनके संदेशों पर चर्चा करते हुए विद्यालय सचिव पृथ्वीपाल सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त आधुनिक सामाजिक व्यवस्था में अध्यात्मिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है. अध्यात्म के द्वारा हमें आत्म अनुसंधान करने व अंतः करण को शुद्ध करने का बल प्राप्त होता है. अध्यात्म लक्ष्य प्राप्ति को आसान बना देता है.
जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर विद्या की देवी सरस्वती व सर्वधर्म की एकजुटता को प्रदर्शित करती तसवीरों का अनावरण विद्यालय सचिव ने विद्यालय परिसर के साथ किया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनुपमा सिंह, प्रिंसिपल सुनील सिंह एकेडमिक इंचार्ज राजीव रंजन, रेखा आहूजा, अभिलाषा गौतम, विजय, संध्या, यूएन पांडेय सहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन