शाम में अतिक्रमण हटाने निकली नगर पर्षद

Published at :06 Sep 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
शाम में अतिक्रमण हटाने निकली नगर पर्षद

सासाराम (ऑफिस) : शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पर्षद की टीम सोमवार की शाम निकली. अर्थमूवर (जेसीबी) के साथ निकली टीम ने अपने कार्यालय व कलेक्ट्रेट के सामने पुरानी जीटी रोड के दोनों किनारे के दुकानों को हटाया. टीम का नेतृत्व स्वयं नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन
सासाराम (ऑफिस) : शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पर्षद की टीम सोमवार की शाम निकली. अर्थमूवर (जेसीबी) के साथ निकली टीम ने अपने कार्यालय व कलेक्ट्रेट के सामने पुरानी जीटी रोड के दोनों किनारे के दुकानों को हटाया. टीम का नेतृत्व स्वयं नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अब लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई चलती रहेगी. दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जायेगा. फिलहाल पुरानी जीटी रोड के दोनों ओर के अतिक्रमण को हटाया जायेगा. इसके बाद शहर के अन्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. टीम में सफाई प्रभारी सच्चिदानंद राय, गणेश तिवारी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन