डीटीओ कार्यालय से धराये जवानों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द : डीएम

सासाराम : डीटीओ कार्यालय में दलाली का काम करते रंगे हाथों धराये दो होम गार्डों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी उक्त जानकारी देते हुए डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि दोनों जवानों को रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ आगे की कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं की शिकायत पर डीटीओ कार्यालय का निरीक्षण […]
सासाराम : डीटीओ कार्यालय में दलाली का काम करते रंगे हाथों धराये दो होम गार्डों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी उक्त जानकारी देते हुए डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि दोनों जवानों को रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ आगे की कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं की शिकायत पर डीटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जवानों की जेब से वाहनों के कागजात पाये गये थे. यह एक गंभीर मामला है
. इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आप को करनी है और आप इसके विपरीत काम कर रहे हैं. इस मामले में एमवीआइ को जवानों के प्रति प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया था. बावजूद बिना प्राथमिकी दर्ज कराये मॉडल थाना से पीआर बॉड पर दोनों को छोड़ दिया गया. इस मामले में मॉडल थानाध्यक्ष व एमवीआइ से स्पष्टीकरण पूछा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










