रिक्शा-ऑटो चालक मजदूर संघ ने फूंका पीएम का पुतला

Published at :03 Sep 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
रिक्शा-ऑटो चालक मजदूर संघ ने फूंका पीएम का पुतला

सासाराम (रोहतास). केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व काॅरपोरेशन परस्त नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय स्तर पर आम हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया. शहर के पोस्टऑफिस चौक पर पीएम का पुतला फूंका. सभा की संघ अध्यक्ष निदेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास). केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व काॅरपोरेशन परस्त नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय स्तर पर आम हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया. शहर के पोस्टऑफिस चौक पर पीएम का पुतला फूंका. सभा की संघ अध्यक्ष निदेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की परिवहन कानून प्रतिदिन सख्त बना कर कार्यरत मेहनत करने वाले मजदूरों के लिए कठिनाई पैदा कर रही है. डीजल पेट्रोल के मूल्य को अंतराष्ट्रीय गिरावट के बाद भी नियंत्रित नहीं की है. इसलिए संघ केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल को समर्थन दी है. मौके पर संघ कोषाध्यक्ष मोती गुप्ता, राजेंद्र यादव, पप्पू जी, अंजनी कुमार दिलशेर खां आदि उपस्थित थे
इधर विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित हड़ताल को समर्थन करने विभिन्न प्रखडो में आशा कर्मी धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता ज्ञानेंद्र कुमार संयोजक सुनील कुमार जायसवाल ने किया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कौशलेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार एक महीने के अंदर संविदा कर्मियों, आशाकर्मी, वैक्सीन, कुरियर के सम्मानित मानदेय बीमा एवं भ्ािवष्य निधि का प्रावधान नहीं करती है तो प्रत्येक माह में एक दिन काला बिल्ला लगा कर कार्य करने का किया जायेगा मौके पर जिला प्रबंधक संजीवक कुमार मधुकर रीतुराज संगठन सचिव नंद जी सिंह उपाध्यक्षप रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन