खुदराव में डायरिया से दर्जनों बच्चे आक्रांत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : डेहरी प्रखंड अंतर्गत मझिआवं पंचायत के खुदराव में डायरिया से दर्जनों बच्चे बीमार है. इनका इलाज डेहरी निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मंगरु राम के तीन बच्चे डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित हैं. भोंदू कुमार (9), छोटू कुमार (5) व सत्यम कुमार (3) का इलाज बोस क्लिनिक […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : डेहरी प्रखंड अंतर्गत मझिआवं पंचायत के खुदराव में डायरिया से दर्जनों बच्चे बीमार है. इनका इलाज डेहरी निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मंगरु राम के तीन बच्चे डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित हैं. भोंदू कुमार (9), छोटू कुमार (5) व सत्यम कुमार (3) का इलाज बोस क्लिनिक में कराया जा रहा है. वहीं, जुगेंद्र साह की बेटी अंबिका कुमारी, अनन्या कुमारी व बेटा आर्यन कुमार डायरिया की चपेट में हैं. इनका इलाज चल रहा है. दिलीप साह की बेटी सुजल कुमारी, रीना कुमारी व शुभम कुमार डायरिया से ग्रसित हैं. वहीं, मंजीत पासवान की बेटी सुजिता कुमारी व बेटा कन्हैया कुमार डायरिया से पीड़ित है. इन सबका इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है.
ग्रामीणों में काफी आक्रोश है कि गांव में भयंकर बीमारी डायरिया फैलता जा रहा है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है. मुखिया हरिद्वार प्रसाद ने बताया कि डायरिया फैलने की जानकारी के बाद तीन बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी में भरती कराया था. बाद में गंभीर स्थिति के बच्चों को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










