शौचमुक्त गांव बनाने के लिए आगे आएं जनप्रतिनिधि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

नोखा : खुले में शौचमुक्त अभियान में जन प्रतिनिधियो को भी शामिल किया गया है. गांवों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पीएचसी कर्मी, आशा आदि जागरूकता अभियान चला कर शौच मुक्त गांव का निर्माण करायेंगे. इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने उक्त लोगों को जानकारी दी़ एसडीओ अमरेंद्र कुमार, एडीएम ओम प्रकाश, बीडीओ […]
विज्ञापन
नोखा : खुले में शौचमुक्त अभियान में जन प्रतिनिधियो को भी शामिल किया गया है. गांवों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पीएचसी कर्मी, आशा आदि जागरूकता अभियान चला कर शौच मुक्त गांव का निर्माण करायेंगे. इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने उक्त लोगों को जानकारी दी़ एसडीओ अमरेंद्र कुमार, एडीएम ओम प्रकाश, बीडीओ धर्मेंद्र कुमार, सीओ राहुल ने जनप्रतिनिधियों को पूरी जानकारी दी. शौचालय बनाने के तरीके उस पर आनेवाली लागत को बताया गया.
इसमें सरकार द्वारा अनुदान के रूप में राशि का भुगतान जीविका करेगी. इसमें उप प्रमुख संतोष कुमार, मुखिया अशोक भारती, उर्मिला देवी, कलावती देवी, चितरंजन तिवारी, पुष्पा देवी, असरफ अली, अशोक कुमार, कविता देवी, वीरेंद्र सिंह, कैलास कुमार आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










