ट्रेड यूनियन के समर्थन में उतरेंगे विभिन्न संगठन

Published at :31 Aug 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन के समर्थन में उतरेंगे विभिन्न संगठन

अपनी मांगों को ले दो सितंबर को करेंगे प्रदर्शन सासाराम (ऑफिस) : पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को एसोएिशन कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी चौधरी ने की. बैठक में पेंशन कटौती की योजना पर रोक, सांसदों विधायकों की तरह संविदा कर्मियो को पेंशन देने, रिक्त पदों पर नियमित बहाली आदि मांगों […]

विज्ञापन
अपनी मांगों को ले दो सितंबर को करेंगे प्रदर्शन
सासाराम (ऑफिस) : पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को एसोएिशन कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी चौधरी ने की. बैठक में पेंशन कटौती की योजना पर रोक, सांसदों विधायकों की तरह संविदा कर्मियो को पेंशन देने, रिक्त पदों पर नियमित बहाली आदि मांगों की पूर्ती को ले आगामी दो सितंबर को ट्रेड यूनियन द्वारा आयोजित हड़ताल में पेंशर्स एसोसिएशन ने समर्थन करने व मांगों को ले प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.
इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन हड़ताल में हिस्सा लेगा तथा अपनी मांगों को सामने रखेगा. मौके पर विनोद मोहन सहाय,दुधेश्वर सिंह, राम बिलास सिंह, उमा शंकर प्रसाद, गुप्तेश्वर राय, हीरा बाल गप्ता, रमेश प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, जीउत साह, राम नारायण साह, राम जी राय, सुदामा राम, हरिहर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, केशरी नंद लाल पांडेय आदि मौजूद थे. उधर, बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ ने भी मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक कर ट्रेड यूनियन द्वारा दो सितंबर को की जाने वाली हड़ताल में अपना समर्थन देने एवं अपनी मांगों को ले प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.
इस संबंध में बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालकों को हो रहे शोषण व दोहन का विरोध करते हुए संघ प्रदर्शन करेगा. मौके पर महेंद्र सिंह यादव, दिलशेर खां, मोनी गुप्ता, राजेंद्र सिंह यदव, श्री भगवान महतो, पप्पु, गड्डू शर्मा, एलके दीवाना, शमशेर आलम, अंजनी आदि मौजूद थे.
वहीं, बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ ने समाहरणालय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर हड़ताल का समर्थन करने एवं अंतिम पेनल सूची का प्रकाशन एवं नियुक्ति के संबंधी मांगों को ले दो सितंबर को प्रदर्शन करेगा. मौके पर मुरली राम, मंटू कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, मृत्यंजय सिंह, प्रभावती देवी, पवित्री, जानकी देवी, अवधेश कुमार राय आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन