संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत

Published at :31 Aug 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत

शव ऑटो में छोड़ कर भागे परिजन सासाराम (नगर) : शहर के नूरनगंज मुहल्ला में एक महिला आत्महत्या की नीयत से साड़ी का फंदा लगा पंखे से लटक गयी. जानकारी के अनुसार, रामजी साह की पत्नी सुषमा देवी (28) पारिवारिक कलह से तंग आ कर अपने कमरे के पंखे से लटक गयी. यह देख परिजन […]

विज्ञापन
शव ऑटो में छोड़ कर भागे परिजन
सासाराम (नगर) : शहर के नूरनगंज मुहल्ला में एक महिला आत्महत्या की नीयत से साड़ी का फंदा लगा पंखे से लटक गयी. जानकारी के अनुसार, रामजी साह की पत्नी सुषमा देवी (28) पारिवारिक कलह से तंग आ कर अपने कमरे के पंखे से लटक गयी.
यह देख परिजन महिला को उतार गंभीर स्थिति में ऑटो से इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक ले आये डॉक्टर ऑटो में ही महिला को देख मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करते ही परिजन शव को छोड़ कर भाग गये. डॉक्टर की सूचना पर नगर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जा में ले कर सदर अस्पताल ले आयी. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध है.
यह आत्महत्या भी हो सकता है और हत्या भी. शव को छोड़ कर परिजन भाग गये हैं. उनके घर में ताला लगा है. पड़ोसी से पूछताछ में पता चला कि महिला की शादी 2013 में रामजी साह से हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद ही उसके साथ परिजन अच्छा व्यवहार नहीं करते थे. महिला की एक दो वर्ष की बच्ची है. महिला गया के कोंच बाजार निवासी सत्यनारायण साह की बेटी है. इसके पिता को जानकारी दे दी गयी है.
परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. इधर, नूरनगंज की एक महिला ने बताया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती है. इस का पति नेता है. हमेशा इस को मारता पीटता रहता था. अगर यह आत्महत्या की होती तो उसके गले के ऊपर निशान होता. जबकि, इस का पूरा गरदन फुला हुआ था. मैं नर्स हूं ऐसे बहुत केस देखी हूं. इलाज के नाम पर ये लोग नाटक कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन