अस्पताल में जलजमाव से राहत नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : इस समय शहर के हर वार्डोें में गलियों, सड़कों पर पानी ही पानी दिखायी दे रहा है. इस समय गरीब मरीजों का जीवन नारकीय हो गया है. पैसे के अभाव में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के इलाज करवाने के लिए गरीब परिवार मरीजों की काफी कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है. जिले […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : इस समय शहर के हर वार्डोें में गलियों, सड़कों पर पानी ही पानी दिखायी दे रहा है. इस समय गरीब मरीजों का जीवन नारकीय हो गया है. पैसे के अभाव में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के इलाज करवाने के लिए गरीब परिवार मरीजों की काफी कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है. जिले के सदर अस्पताल बारिश के पानी से तालाब में तबदील हो गया है. हर वार्डोें में ओपीडी, ब्लड बैंक, सीएस कार्यालय, पोस्टमार्टम, मेल वार्ड, फिमेल वार्ड आदि में पानी घुस गया है.
इससे मरीजों की कठिनायां काफी हो रही है. कितने मरीज बिना इलाज करवाये ही लौट जा रहे हैं. सदर अस्पताल मे रोजना करीब 400 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. लेकिन, अस्पताल परिसर में पानी जमा देख कर मरीजों की संख्या कम हो गयी है़ अस्पताल में मरीज सहित डॉक्टर कर्मी भी पानी से बेहाल है. दुखद बात यह है कि सदर अस्पताल में पानी निकासी का कोई व्यवस्था दिखायी नहीं दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










