हाथ में आते-आते रह गया नियुक्तिपत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का पत्र मिलने का बना बहाना अभ्यर्थी शिक्षक डीडीसी के पास पहुंचे गुहार लगाने सासाराम (ऑफिस) : फिर एक बार संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों के हाथ में नियुक्ति का पत्र आते-आते रह गया. सोमवार को जिला पर्षद में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलना था. ऐन वक्त पर सरकार के नये […]
विज्ञापन
महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का पत्र मिलने का बना बहाना
अभ्यर्थी शिक्षक डीडीसी के पास पहुंचे गुहार लगाने
सासाराम (ऑफिस) : फिर एक बार संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों के हाथ में नियुक्ति का पत्र आते-आते रह गया. सोमवार को जिला पर्षद में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलना था. ऐन वक्त पर सरकार के नये पत्र का हवाला दे कर नियुक्ति पत्र वितरण स्थगित कर दिया गया. वहीं हाल नगर पर्षद में भी हुआ.
मायूस अभ्यर्थी अपनी शिकायत ले कर जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे. वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी. बेचैन अभ्यर्थियों को समझ में नहीं आ रहा था कि वे कहां जाये. एक अभ्यर्थी राजकमल ने बताया कि सरकार से नियोजन की एक चिट्ठी आयी है.
जिस में उल्लेख किया गया है कि 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा. हमारा कहना है कि जो नियुक्ति पत्र हमें मिलना है इसकी तो सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
पांचवे नियोजन के लिए यह पत्र है, लेकिन हमारी कोई सुन नहीं रहा. उधर, जिला पर्षद अध्यक्ष नथुनी राम ने कहा कि सरकार के पत्र के आलोक में पुनः मार्गदर्शन मांगा गया है. मार्गदर्शन के अनुसार ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने भी कहा कि पत्र के अनुसार कार्य करने के लिए मार्गदर्शन मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










