शराब माफियाओं के सामने उत्पाद विभाग का तंत्र लाचार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

बेलगाम. खनन क्षेत्र में झारखंड से लगभग रोज आ रही शराब की खेप जिले में जगह-जगह चुलायी जा रही शराब सासाराम(नगर) : शराबबंदी लागू होने के बाद से पूरे जिले में अबतक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हजारों शराब की बाेतलें व देशी शराब के पाउच पकड़े जा चुके हैं. बावजूद शराब […]
विज्ञापन
बेलगाम. खनन क्षेत्र में झारखंड से लगभग रोज आ रही शराब की खेप
जिले में जगह-जगह चुलायी जा रही शराब
सासाराम(नगर) : शराबबंदी लागू होने के बाद से पूरे जिले में अबतक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हजारों शराब की बाेतलें व देशी शराब के पाउच पकड़े जा चुके हैं. बावजूद शराब के तस्करों का हौसला नहीं टूटा है. उत्पाद विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि जिले में शराब का धंधा जारी है. प्रभारी उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने कहा कि शहर के कुछ क्षेत्रों मुफस्सिल थाना के क्षेत्र व डेहरी नगर थाना क्षेत्र के खनन क्षेत्रों में शराब बनायी भी जा रही है. शहर मे कई बड़े तस्कर भी सक्रिय हैं. उनका मानना है कि सशस्त्र बल व संसाधनों की कमी के कारण पूर्णतः
पाबंदी लगाने में मुश्किलें आ रही है. फिर भी हमलोग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. कैमूर पहाड़ी के मांझर कुंड मेले पर कड़ी नजर रखी जा रही है. चेक नाका बना शराब की चेकिंग की जा रही है. सूचना थी कि भारी मात्रा में शराब मांझर कुंड के पिकनिक स्थल पर बिकेगी. हमे वहां शराब की बिक्री रोकने में कामयाबी मिली है.
सैलानियों की होती रही जांच: रविवार को कैमूर पहाड़ी पर पिकनिक मनाने जा रहे सैलानियों की पुलिस गहनता से जांच की़ पहाड़ी पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के अधिकारी व जवान मुस्तैद दिखे. एक भी सैलानियों को बिना जांच के जाने नहीं दिया जा रहा था. ताराचंडी धाम स्थित पहाड़ी के मुख्य मार्ग, हनुमान धारा, बुढ़न मोड़, छेरियाही, गिजवाही मोड़ सहित आधा दर्जन मार्गों पर पुलिस तैनात है.
पत्थर व्यवसाय से जुड़े लोग भी जुटे हैं शराब के धंधे में
पिकनिक स्पॉट पर जाते सैलानियों की जांच करते पुलिसकर्मी.
गोपालगंज की घटना की नहीं होगी पुनरावृत्ति
जिले में गोपालगंज की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जायेगी. 17 अगस्त को घटित गोपालगंज की घटना से सभी मर्माहत हैं. उत्पाद विभाग को सख्त निर्देश दिया गया है. सभी चिह्नित जगहों पर लगातार अभियान चलाया जाये. संसाधनों की कोई कमी नहीं है. उत्पाद विभाग को सहयोग करने के लिए पुलिस तत्पर है. वैसे भी जिले के सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं. जिला प्रशासन आमजनों से अपील करती है कि किसी भी तरह के नशे से दूर रहें. आप को आपकी परिवार की सख्त जरूरत है.
अनिमेष कुमार पराशर, डीएम, रोहतास
पहाड़ियों पर काफी महंगी बिक रही शराब
जिले में शराब तस्करी का खनन इलाका मुख्य केंद्र बना है. झारखंड से शराब की बड़ी खेप खान क्षेत्र में पहुंच रही है. रविवार को पहाड़ी पर मेला को लेकर धंधेबाज भारी मात्रा में झारखंड से शराब ला कर शनिवार रात से ही दोगुने व तीन गुने कीमत पर बिक्री किये हैं. इस बात को उत्पाद निरीक्षक भी स्वीकार करते है. उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र शराब तस्करी का अड्डा बना हुआ है. कई बार यहां से शराब की बरामदगी व गिरफ्तारी हुई है.
खनन क्षेत्र में सर्च करना मुश्किल काम है. खुफिया इनपुट पर ही यहां सफलता मिलती है. प्रदेश में शराब बंदी के बाद खनन में लगे मजदूरों को पीने के लिये अवैध पत्थर व्यवसायी झारखंड से देशी शराब मंगाते थे. अब इस में मुनाफा देख बड़े पैमाने पर अंगरेजी शराब मंगा कर बेच रहे हैं. मजदूर अपने लिए महुआ शराब बनाते हैं.
जहां है शराब बनाये जाने की सूचना
जिले में दर्जनों जगहों पर महुआ से शराब बनाये जाने की जानकारी मिल रही है़ बेदा मोड़ ,कादिरगंज, ताराचंडी स्थित कोल बस्ती, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित ईंट भट्ठा, महदेवा, बहराढ़ आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर शराब चुलायी होती है.
पिकनिक का मजा किरकिरा
कुदरा से मांझरकुंड पिकनिक मनाने पहुंचे पांच दोस्तों की टोली निराशा व मायूसी से बोले पुलिस पिकनिक का मजा खराब कर दी. बहुत मेहनत से तीन गुने दाम पर दो बोतल शराब की जुगाड़ हम लोगों ने की थी. पुलिस को चेकिंग करते देख शराब को पानी में फेंकना पड़ा गनीमत है कि पुलिस पर नजर पड़ गयी. नहीं तो लेने के देने पड़ जाते. वहीं, शहर के युवाओं की दो टोली शराब के लिए आपस में झगड़ रही थी. हुआ यूं कि एक टोली पुलिस को देख शराब की बोतल फेंक दी. दूसरी टोली दूसरे रास्ते से बचते बचाते मांझर कुंड पहुंच गयी. बचे शराब को आधा-आधा बांटने के लिए दो टोलियों के बीच विवाद को देखने व सुनने के लिए सैलानियों की भीड़ लग गयी. भीड़ बढ़ते देख युवाओं ने आपस में सुलह कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










