अकोढ़ीगोला बाढ़ में फंसे तीन लोगों को बचा कर लाती एसडीआरएफ की टीम.

Published at :22 Aug 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला बाढ़ में फंसे तीन लोगों को बचा कर लाती एसडीआरएफ की टीम.

सब कुछ बरबाद हो गइल, घरे जा के का करब अकोढ़ीगोला : सब कुछ बाढ़ में बरबाद हो गइल अब घर जाके का करब. का खाइब कैसे रहब, सब त ई सोन के बाढ़ में चल गइल़ यह बातें पडुहार के सोन के टीले पर बाढ़ में फंसी एक महिला ने बचाने के लिए वोट […]

विज्ञापन

सब कुछ बरबाद हो गइल, घरे जा के का करब

अकोढ़ीगोला : सब कुछ बाढ़ में बरबाद हो गइल अब घर जाके का करब. का खाइब कैसे रहब, सब त ई सोन के बाढ़ में चल गइल़ यह बातें पडुहार के सोन के टीले पर बाढ़ में फंसी एक महिला ने बचाने के लिए वोट लेकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को बताते हुए महिला ने बाहर जाने से इनकार कर दिया. एसडीआरएफ टीम के साथ सोन के टीले पर पहुंचे दरिहट थानाध्यक्ष राजीव रंजन, नासरीगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मुखिया हरिद्वार प्रसाद ने बाढ़ में पूनिया कुंवर, बुटन चौधरी व सुरेश चौधरी को समझा बुझा कर सोन के टीले से वोट पर सवार करा बाहर निकाला.
तीनों तीन दिन से बाढ़ में सोन के टीला पर फंस गये थे. भूखे प्यासे टीले पर स्थित 33 हजार वोल्ट तार के खंभे पर बास का चाचर से अपना आसियान बनाया था. पूनिया सोन के टीला पर अमरूध का बगीचा लगायी थी और एक एकड़ जमीन पर परवल लगायी थी. इसकी रखवाली करने में बाढ़ में फंस गयी. वहीं दो और लोग भी फंसे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन