30 लोगों को बचाने पहुंची एसडीआरएफ

नौहट्टा : रविवार को सोन टीलाें में फंसे 130 लोग को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन भी पहुंची. मौके पर उपस्थित बीडीओ प्रमोद कुमार, सीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, रोहतास के बीडीओ प्रदीप कुमार व रेफरल डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को नद में तेज बहाव के कारण एसडीआरएफ […]
नौहट्टा : रविवार को सोन टीलाें में फंसे 130 लोग को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन भी पहुंची. मौके पर उपस्थित बीडीओ प्रमोद कुमार, सीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, रोहतास के बीडीओ प्रदीप कुमार व रेफरल डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को नद में तेज बहाव के कारण एसडीआरएफ की टीम अभियान चलाने से मना कर दी थी. रविवार को टीम ने टीलों पर फंसे 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया.
बाकी लोगों को भी निकालने के लिए दिन में दो बजे के बाद बीडीओ प्रमोद कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार टीम के साथ गये थे़ पीड़ित लाेगों के लिए सिंहपुर स्कूल के बने शिविर में हर तरह की व्यवस्था है़ बेलौजा निवासी कुछ लोगों ने बताया कि सुबह जब लोकल नाव सोन टीलाें के लोगों को निकालना शुरू किया तब एसडीआरएफ की टीम सोन नदी में नौहट्टा से पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










