पंचायत चुनाव मतगणना की हुई समीक्षा

Published at :28 May 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव मतगणना की हुई समीक्षा

सासाराम (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव के मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको ले शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी मतगणना पर्यवेक्षकों आरओ, एआरओ, एसडीओ को कई दिशा-निर्देश दिया. संजय कुमार ने बताया कि मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव के मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको ले शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी मतगणना पर्यवेक्षकों आरओ, एआरओ, एसडीओ को कई दिशा-निर्देश दिया.
संजय कुमार ने बताया कि मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इस को ले कई प्रकार के कदम उठाये गये हैं. मतगणना के कार्य में लगे कर्मी आरओ पर्यवेक्षकों एआरओ एसडीओ सभी को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह आचार संहिता की गरिमा बनाये रखने के लिए किसी भी उम्मीदवार या उनके किसी भी आदमी से कोई बात न करें. उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मी के परिजन चुनाव में खड़े हैं, तो उन को मतगणना के दूसरे कार्यों में लगाया जायेगा. वहीं, पंचायत चुनाव के मतगणना में विधि व्यवस्था को लेकर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतगणना के विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की सेंध न हो इस को ले कई दिशा-निर्देश दिया गया.
जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैठक में मतगणना के दिन किसी प्रकार की कोई चूक न हो इस को ले सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है. मतगणना से संबंधित नियमों का पालन करने को कहा गया बैठक में एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, प्रशिक्षु आइएस सह नोखा बीडीओ शशांक शुभांकर सभी एसडीएम जिला वरीय पदाधिकारी बीडीओ एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन