पहले दिन कुसुम्हरा की होगी गिनती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रमगंज (कार्यालय) : प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि अंजबितसिंह कॉलेज में होने वाले मतगणना को लेकर दो कमरे को काउंटिंग हॉल बनाया गया है. इसमें 18 टेबल रहेंगे और दोनों कमरे में आधा-आधा वार्ड बना गिनती पूरी की जायेगी. दो जून को सुबह आठ बजे से गिनती शुरू होगी. इसमें पंचायत के […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज (कार्यालय) : प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि अंजबितसिंह कॉलेज में होने वाले मतगणना को लेकर दो कमरे को काउंटिंग हॉल बनाया गया है. इसमें 18 टेबल रहेंगे और दोनों कमरे में आधा-आधा वार्ड बना गिनती पूरी की जायेगी. दो जून को सुबह आठ बजे से गिनती शुरू होगी. इसमें पंचायत के क्रम अनुसार पहले कुसुम्हरा की गिनती शुरू होगी.
फिर नोनहर की गिनती होगी. इसी प्रकार रोजाना ही दो पंचायतो की मतगणना पूरी की जायेगी. अगर तीसरे पंचायत का गणना की शुरुआत हो जायेगी, तो उसे भी उसी दिन पूरा कराया जायेगा.
पूरी मतगणना में पारदर्शिता रखना प्रशासन का कर्तव्य है और इसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. मतगणना के लिए एक प्रत्याशी दो मतगणना एजेंट बना सकता हैं, जिसको ले 31 मई तक की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










