कहीं गिरे पेड़, तो कहीं तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एकाएक आयी आंधी-पानी का असर सभी लोगों पर पड़ा़ इसके कारण शहर में कई जगह पेड़ गिर गये. साथ ही बिजली के तार भी टूट गये, जिसे जोड़ कर सप्लाइ शुरू करने में बिजली को विभाग को पूरे दिन लग गये. इसके कारण लोगों को पानी के लिए काफी किल्लत झेलनी पड़ी. […]
विज्ञापन
बुधवार की सुबह एकाएक आयी आंधी-पानी का असर सभी लोगों पर पड़ा़ इसके कारण शहर में कई जगह पेड़ गिर गये. साथ ही बिजली के तार भी टूट गये, जिसे जोड़ कर सप्लाइ शुरू करने में बिजली को विभाग को पूरे दिन लग गये. इसके कारण लोगों को पानी के लिए काफी किल्लत झेलनी पड़ी.
कोर्ट के मुख्य गेट पर गिरा पेड़
कुछ देर के लिए ठप हुआ यातायात
सासाराम टोली : जिले में बुधवार की सुबह अचानक आयी आंधी पानी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. कहीं पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गये, तो कहीं बिजली का तार टूट गया. इससे घंटो आपूर्ति बाधित हो गयी.
शहर में बिजली की आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए हाहाकार मच गया. पानी के लिए लोग परेशान हो गये. शहर में कई स्थानों पर तेज आंधी से शहर में लगे होर्डिंग्स टूट कर गिर गये. धर्मशाला चौक, सिविल लाइन आदि जगहों पर तार टूटने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि आंधी से कहीं कहीं तार टूटे हैं.
जिनकी मरम्मती करा कर बारी बारी से फिडरों को सप्लाइ शुरू कराया जा रहा है. इधर, समाहरणालय के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया. इससे सड़क से हटा कर आवागमन शुरू कराया गया. व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर पेड़ गिरने से कई घंटे आवागमन बाधित रहा. समाहरणालय परिसर में लगे आम का पेड़ व अन्य कई पेड़ टूट कर गिर गये. इससे समाहरणालय में बिजली व्यवस्था ठप हो गयी.
पानी के लिए तरसे
प्रचंड गरमी पड़ने से लोग परेशान हैं. आंधी पानी आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, परंतु आंधी पानी ने लोगों को पानी के लिये तरसा दिया. वजह आंधी शहर की बिजली ठप पड़ गयी. लोग अपने घरों के पानी मोटर नहीं चला पाये. सप्लाइ पानी भी नहीं आया. इससे लोगों को बूंद बूंद पानी के लिये तरसना पड़ा. तेज आंधी के कई चक्र आये सुबह में आयी आंधी लगभग आधे घंटे रही. दोपहर में एक ओर आंधी आंयी सडक पर चलने वाली गाड़ियों व लोगों को कुछ समय तक रोक दिया. जिससे काफी दिक्कत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










