बकरीद आज : लाइसेंसी कमेटी को ही जुलूस निकालने का अधिकार

Updated at : 22 Aug 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
बकरीद आज : लाइसेंसी कमेटी को ही जुलूस निकालने का अधिकार

बकरीद पर जिले में जगह जगह तैनात होंगे 367 दंडाधिकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने दिये सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश सासाराम शहर : बकरीद को ले जिले के मुख्य चौक चौराहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को ले 367 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. इसको लेकर डीआरडीए सभागार में मंगलवार को डीएम पंकज […]

विज्ञापन

बकरीद पर जिले में जगह जगह तैनात होंगे 367 दंडाधिकारी

अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने दिये सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
सासाराम शहर : बकरीद को ले जिले के मुख्य चौक चौराहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को ले 367 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. इसको लेकर डीआरडीए सभागार में मंगलवार को डीएम पंकज दीक्षित ने बैठक की. उन्होंने कहा कि बिना लाईसेंसी कमेटी के जुलूस को किसी भी हाल में नहीं निकालने दी जायेगी. सभी जुलूस की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. सभी मुख्य जगहों पर चार पुलिसकर्मी व अधिकारी के साथ एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. डीएम ने 22 से 25 अगस्त तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. इधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम को पुलिस ने शहर में बाइक मार्च किया.
खरीदारी में जुटे रहे लोग
बकरीद का पर्व मनाने के लिए जिले की हर प्रखंड में लगे पशु पैंठ में कुर्बानी के बकरों की जम कर खरीदारी हुई. वहीं शहर के धर्मशाला, चौक बाजार, चौखंडी रोड, नयका गांव आदि जगहों में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए नये कपड़ों की खरीदारी की. बुधवार को बकरीद की नमाज के लिए ईदगाहों की साफ-सफाई कर सजाया गया है. शहर में सबसे ज्यादा भीड़ ईदगाह शाहजहानी व शाही जामा मस्जिद मदार दरवाजा में होती है. ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला प्रारंभ होगा. कुर्बानी देने का सिलसिला तीन दिन तक चलेगा. ईदगाह शाहजहानी के मौतावल्ली नेशात अख्तर नेजामी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह शाहजहानी में बुधवार को ईद-उल-अजहा की नमाज कारी रिजवानुल होदा की एकतेदा में सुबह 7.30 बजे अदा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन