परिजन नहीं मिलने आये, तो बंदी ने लगा ली फांसी, बचाया

सासाराम नगर : जेल में परिजन मिलने नहीं आये तो एक बंदी ने सीढ़ी के रेलिंग में ही फांसी ली. संयोग अच्छा था कि साथी बंदी दौड़ कर उसे उठा लिये तब तक उसके नाक व मुंह से खून निकलने लगा था. फंदे से उतारने के बाद बंदी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए […]
सासाराम नगर : जेल में परिजन मिलने नहीं आये तो एक बंदी ने सीढ़ी के रेलिंग में ही फांसी ली. संयोग अच्छा था कि साथी बंदी दौड़ कर उसे उठा लिये तब तक उसके नाक व मुंह से खून निकलने लगा था. फंदे से उतारने के बाद बंदी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
बंदी तिलौथू थाना क्षेत्र के जयनगरा टोला निवासी संत चौधरी का बेटा रमेश चौधरी 22 वर्ष है. रमेश को बाइक चोरी के मामले में इंद्रपुरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 16 जून को उसे मंडल कारा लाया गया था. पिछले दो दिनों से जेल में उदास किसी कोने में बैठा रहता था.
पिता ने कहा निर्दोष है मेरा बेटा
मेरा बेटा निर्दोष है. पुलिस दूसरे के बहकावे में आकर उसे बाइक चोरी के मामले में फंसा दी है. जब मैं जेल में उससे मिलने जाता था वह फुट-फुट कर रोने लगता था. इसलिए मैं बीस दिनों से उससे मिलने नहीं जा रहा था.
उसके जमानत के प्रयास में लगा था. जेल अधिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि इस घटना के बाद बंदियों से जानकारी मिली की जब से वह जेल में आया है किसी से बात नहीं करता था. हमेशा अकेले में बैठा रहता था. बुधवार की सुबह से वह बहुत परेशान था. बंदी डिप्रेशन में आकर यह घातक कदम उठाया है. हालांकि अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही उसे मंडल कारा लया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




