40 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Apr 2026 7:11 PM

विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा.रौटा थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शिल्ला घाट के समीप 40 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसरुल आलम (24) ग्राम मुरादपुर कदम चौक, थाना अनगढ़ निवासी के रूप में हुई है. कार्रवाई एएसआई हमीद अहमद के नेतृत्व में की गई. थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध शराब की खेप लायी गई है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान 40 लीटर विदेशी शराब के साथ एक हौंडा एसपी बाइक भी बरामद की गई .मौके से हसरुल आलम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन