आंधी-बारिश में टिकोला चुनने के दौरान ठनका गिरने से महिला की मौत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 26 Apr 2026 7:00 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि,अमौर. अमौर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की देर रात प्रकृति का कहर देखने को मिला.क्षेत्र में आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ हुए भीषण वज्रपातकी चपेट में आने से भवानीपुर पंचायत के सेहालो गांव निवासी साबीर आलम की पत्नी रेहाना खातून 35 वर्ष मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है. घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता मो जहांगीर ने बताया कि शनिवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया. तेज आंधी और बारिश होने लगी. इसी दौरान रेहाना खातून अपने घर के दरवाजे पर गिरे आम के टिकोले चुनने के लिए बाहर निकली थीं. तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली की चपेट में वह आ गईं. वज्रपात इतना जोरदार था कि रेहाना बुरी तरह झुलस गईं और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया.मृतका रेहाना खातून की पति साबीर आलम वर्तमान में हरियाणा के पानीपत में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे. रेहाना अपने पीछे पांच मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं. अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली रेहाना की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता मोहम्मद जहांगीर निवासी सहनगांव ने अमौर थाना को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने अपनी पुत्री का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मेराज आलम ने बताया कि वज्रपात के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है.घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति पानीपत से घर के लिए रवाना हो चुका है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन