अबतक 13 शस्त्रधारकों ने कराया आर्म्स का सत्यापन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Jun 2025 6:29 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीते 18 जून से आगामी 5 जुलाई तक केनगर थाना परिसर में आयोजित शिविर में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य जारी है. इसी कड़ी में दसवें दिन शुक्रवार को भी मजिस्ट्रेट सह केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में तैनात थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता द्बारा कुल 36 शस्त्र धारियों में से अब तक 13 शस्त्र धारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन देर शाम तक किया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि के अंदर अपने लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन नही कराने वालों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा जिला पदाधिकारी से की जाएगी.उन्होंनें कहा कि सत्यापन का कार्य अगले 5 जुलाई तक जारी रहेगा. बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनुज्ञप्तिधारियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. इसलिए शस्त्रों का सत्यापन कराना अति आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन