मीरगंज थाना में किया गया शस्त्रों का सत्यापन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 26 Jun 2025 7:13 PM
धमदाहा
धमदाहा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मीरगंज थाना परिसर में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. शस्त्रों के भौतिक सत्यापन के लिए धमदाहा के अंचलाधिकारी कुमार रविंद्रनाथ मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे. इस मौके पर उपस्थित मीरगंज थाना के अपर थानध्यक्ष रामबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि गुरुवार को कुल 12 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शस्त्र धारकों को थाना पर बुलाकर बारी-बारी से सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










