छात्र नेताओं ने रिपोर्ट कार्ड में विवि पर लगाया अकादमिक निष्क्रियता का आरोप

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Mar 2026 7:02 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र नेताओं ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. इसमें विवि पर अकादमिक गतिविधियों , सेमिनारों के आयोजन, अध्ययन पीठों को क्रियाशील करने , सेंट्रल लाइब्रेरी के विस्तार करने समेत विभिन्न मसलों में निष्क्रियता का आरोप लगाया है. पूर्णिया विवि के समक्ष रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए छात्र नेताओं ने 20 बिंदुओं पर अपनी बात रखी. शोधार्थी रवि गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पिछले एक साल में चाहे जितने भी काम किये हों,पर अकादमिक ग्रोथ की दिशा में उसकी प्राथमिकता नदारद रही. अधिकांश रूटीन कार्य ही विवि ने निबटाये. जबकि जरूरत इस बात की थी कि नेशनल-इंटरनेशनल सेमिनार करा बड़े प्लेटफार्म दिये जाते. कई कोर्सेस ऐसे हैं जो विवि के संकल्प में शामिल हैं पर उनपर धरातलीय कार्यवाही नदारद है. विवि प्रशासन को चाहिए कि छात्रों से सीधा संवाद करे. छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर या सहायता केंद्र नियमित रूप से संचालित करे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन