जीएलएम कॉलेज में कड़ी निगरानी में यूजी सेमेस्टर-I की परीक्षा शुरू

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Mar 2026 6:30 PM

विज्ञापन

गोरेलाल मेहता कॉलेज बनमनखी में यूजी सेमेस्टर-I की परीक्षा सोमवार से कड़ी निगरानी में शुरू हो गयी.

विज्ञापन

बनमनखी. गोरेलाल मेहता कॉलेज बनमनखी में यूजी सेमेस्टर-I की परीक्षा सोमवार से कड़ी निगरानी में शुरू हो गयी. प्रधानाचार्य डाॅ प्रमोद भारतीय के निर्देश पर परीक्षार्थियों को पूरी तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. कॉलेज परीक्षा नियंत्रक डाॅ रमीज अहमद ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गयी. इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल व आंतरिक निरीक्षकों की तैनाती की गयी है जिससे संपूर्ण परिसर में अनुशासन स्थापित है. परीक्षा केंद्र को पूरी तरह सख्त बनाए रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी, नियमित निरीक्षण तथा आंतरिक उड़नदस्तों की व्यवस्था भी लागू की गयी है. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद भारतीय ने बताया कि कॉलेज के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से सेमेस्टर-I की परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन