15 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 26 Jun 2025 6:37 PM
श्रीनगर
श्रीनगर. थाना पुलिस ने पंद्रह लीटर देसी शराब के दो कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर में बैजनाथ महतो साकिन रानीबाड़ी, खोखा दक्षिण पंचायत और सुरेंद्र दास मकनाहा गांव खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी उक्त दोनों व्यक्ति को दो अलग-अलग मार्ग से देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना कांड संख्या 67.2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










