हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Feb 2026 5:33 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. नगर पंचायत क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई मंगलवार की संध्या संध्या गश्ती के दौरान की गई. जानकारी के अनुसार पूर्णिया-रूपौली एसएच 65 स्थित सुदामा नगर के समीप दो युवक शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे थे. उसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस टीम की नजर उन पर पड़ी. पुलिस ने दोनों को मौके पर ही धर दबोचा. इसके बाद दोनों युवकों को जांच के लिए रुपौली अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनदीप वार्ड संख्या 8 निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार तथा भवानीपुर वार्ड संख्या 12 बेलदारी टोला निवासी 24 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने कांड संख्या 13/26 दर्ज कर के तहत मामला दर्ज किया . दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन