ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर मस्जिदों में लहराया तिरंगा, बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन

बांटी मिठाई

विज्ञापन

बैसा . भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर मस्जिदों पर तिरंगा फहराकर जज्बे का इजहार किया गया. इस दौरान मिठाई भी बांटी गयी. प्रखंड के सिमलबाड़ी पंचायत के बासोल स्थित मस्जिद के मौलाना अबु सालेह ने बताया कि इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंक का खात्मा किया है, ये वक्त की जरूरत थी. इसका हम सब लोग स्वागत करते हैं .उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद हर हिंदुस्तानी इंडियन आर्मी की तरफ बहुत उम्मीद की निगाह से देख रहा था. आज तमाम लोग हिंदुस्तान में जश्न मना रहे हैं, खुशियां मना रहे हैं. हम ये समझते हैं कि मुल्क को दहशतगर्दी से आजाद करने के लिए ये एक बहुत अहम कदम है. उन्होंने बताया कि आतंकवाद और दहशतगर्दी को जड़ से खत्म करना जरूरी है जिससे कि बेकसूरों की जान की हिफाजत हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन