एसबीआइ एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 30 Dec 2025 6:27 PM

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के सेवानिवृत्त अधिकारी 75 वर्षीय नलिन कुमार सिन्हा की पुणे में इलाज के क्रम मे निधन हो जाने के बाद बैंक के श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग की राशि उपलब्ध करायी गयी. पूर्णिया एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार वर्मा ने मधुबनी सिपाही टोला स्थित शास्त्री नगर में स्व. सिन्हा के निवास पर पहुंचकर 30 हजार रूपये की आर्थिक सहयोग राशि बैंकर्स चेक के द्वारा प्रदान किया. इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन पूर्णिया के जिला सचिव मधुरेस कुमार सिन्हा, पेंशनर्स एसोसिएशन पूर्णिया अंचल के पूर्व अध्यक्ष भगवती शरण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय कांत झा, कार्यकारिणी सदस्य उमेश मिश्रा और सदस्य विनय कुमार सिंह उपस्थित थे. इसके पूर्व देहांत की सूचना पर भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एक मिनट का मौन एसोसिएशन कार्यालय मे रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों ने उनके बारे में चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय नलिन कुमार सिन्हा बैंक के कर्मठ और जानकर अधिकारी थे. साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करते रहे थे. भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन पूर्णिया अंचल के अध्यक्ष के पद पर भी रहे और उनका योगदान सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन