महिला रोजगार योजना फेज-2 में जीविका दीदी को दिया प्रशिक्षण
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Mar 2026 7:23 PM
जलालगढ़
जलालगढ़. सरसौनी पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना फेज-2 के तहत लक्ष्य जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई. मौके पर एसजेवाई एमआरपी अब्दुल कादिर ने प्रशिक्षण दिया . प्रशिक्षण में दीदियों को बताया गया कि योजना के तहत उन्हें किस प्रकार वित्तीय सहायता उपलब्ध करासी जाएगी और किस तरह अपने रोजगार को आगे बढ़ाया जा सकता है. बताया कि योजना के अंतर्गत दीदियों को कुल पांच चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. मौके पर बुक कीपर प्रिया कुमारी ने बताया कि प्रथम किस्त में 10 हजार रुपये की सहायता दी गयी है, जिसे वापस नहीं लिया जाएगा. इसके बाद दूसरी किस्त में 20 हजार, तीसरी किस्त में 40 हजार, चौथी किस्त में 80 हजार और पांचवीं किस्त में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे. कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जीविका दीदियां जिस क्षेत्र में कार्य करना चाहती हैं, पहले उन्हें उसी क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर सीएम अनिशा कुमारी, कविता कुमारी, वीआरपी विनोद विश्वास, आदि समूह की दीदियां मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










