मेंटनेेंस कार्य को लेकर आज पूर्णिया एयरपोर्ट व आसपास रहेगी बिजली बाधित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Sep 2025 7:03 PM
विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने बताया कि पूर्णिया ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी गोवासी फीडर 23 सितंबर 25 को 3 बजे अपराह्न से 4 बजे अपराह्न तक नया 33 केवी एयरफोर्स का डेडीकेटेड लाइन के निर्माण के कारण सुरक्षा दृष्टिकोण से बंद रहेगा.
पूर्णिया. विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने बताया कि पूर्णिया ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी गोवासी फीडर 23 सितंबर 25 को 3 बजे अपराह्न से 4 बजे अपराह्न तक नया 33 केवी एयरफोर्स का डेडीकेटेड लाइन के निर्माण के कारण सुरक्षा दृष्टिकोण से बंद रहेगा. इससे पूर्णिया एयरपोर्ट व उसके आसपास की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बताया कि 23 सितंबर को विद्युत शक्ति उपकेंद्र धरहरा बनमनखी में 10:00 पूर्वाह्न से 2:00 बजे अपराह्न तक एक नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापित किया जाएगा , जिसमे सुरक्षा दृष्टिकोण से इस उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 kv और 33 kv का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसमें 3 अदद विद्युत शक्ति उपकेंद्र , आइपीडीएस धोकरधारा, औराही और हरराही शामिल है इस दौरान सभी 33 केवी में पेड़ छटाई एवं पिन इंसुलेटर बदलने का कार्य किया भी जायेगा .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










